नबीनगर: झारखंड के महुआदाढ़ में सड़क दुर्घटना में औरंगाबाद जदयू के जिला सचिव की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
मदनपुर थाना क्षेत्र के पिपरौरा निवासी सह औरंगाबाद जयदेव के जिला सचिव गौरव आनंद उर्फ टिंकू सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है. वही महुआवा निवासी प्रवीण कुमार सिंह उर्फ टूना सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना झारखंड राज्य के महुआदाढ़ की है. सोमवार कि जैसे ही गौरव आनंद का शव पिपरौरा गांव पहुंचा, वैसे ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे.