नबीनगर: नाबालिग छात्रा श्रेया को न्याय दिलाने और हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर शहर में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च
नबीनगर में रविवार की शाम 8 बजे नाबालिग छात्रा श्रेया की हुई हत्या मामले में न्याय देने एवं उसकी हत्यारो की फांसी देने को लेकर युवाओं के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया. शनिचर बाजार स्थित दुर्गा चौक के प्रांगण से कैंडल मार्च निकाला गया जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरा. जिसमें हजारों की संख्या में शामिल लोगों ने हत्यारो को फांसी देने की मांग की.