कहीं आप भी जो ड्राई फ़्रूट्स खा रहे हैं वह निम्न गुणवत्ता का तो नहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 920 किलोग्राम काजू किए सीज
रत्नागिरी घी और टमाटर कैच अप के नमूने लेने की भी दी जानकारी
( अजमेर न्यूज़ )
अजमेर जिले में शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है इस अभियान के तेज आज दिनांक 25/ 10/ 26 को मंडी स्थित कोल्ड स्टोरेज में रखे मेड़ता ट्रेडर्स एवं राजेश ड्राई फ्रूट के 920 किलोग्राम काजू खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जप्त किए गए वे साथ इन काजू के दो सैंपल खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत लिए गए / इसके साथ ही शर्मा इंटरप्राइजेज से रत्नागिरी घी का एवं खंडेलवाल डिस्ट्रीब्यूटर से टमाटर केचप का एक-एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत लिए गए | उक्त नमूनो को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है रिपोर्ट आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी ;निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता संबंधी कमियां मिलने पर संबंधित कारोबारी को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय मोयल, आनंद चौधरी,राजेंद्र शर्मा,प्रदीप यादव व सहायक राजकुमार इंदौरिया शामिल रहे, यह अभियान आगे भी संपूर्ण जिले में चलाया जाएगा, अभियान का मुख्य उद्देश्य खाद्य पदार्थ के गुणवत्ता सुनिश्चित करना, निर्माण इकाइयों में स्वच्छता की पालन करवाना और उपभोक्ता के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है ।
( अजमेर न्यूज़ )
9351087614
#ajmer #news #food #dryfruits #milawat #foodsafety
Ajmer, Ajmer | Oct 28, 2026