बालाघाट: हीरापुर: हिना हत्याकांड के आरोपी तीन दिन बाद भी फरार, पुलिस की तलाश जारी
भरवेली थाना क्षेत्र के हीरापुर में हुई हिना की हत्या के मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है, लेकिन अब तक किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस टीम आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों जैसे मोबाइल कॉल डिटेल व अन्य सुरागों को खंगाल रही है।