कुलपहाड़: धनुषधारी मंदिर सुगिरा में ब्रह्माकुमारी ने देवियों के स्वरूप और व्यसन मुक्ति का दिया संदेश
नवदुर्गा महोत्सव के अवसर पर नवरात्रि के पंचम दिन सुगिरा स्थित धनुषधारी मंदिर में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देवियों के विभिन्न स्वरूपों के महत्व पर चर्चा करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक उपदेश दिए गए। इसके साथ ही नन्हीं बालिकाओं ने भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।