अम्बाला: मनमोहन नगर में बुजुर्ग महिला पर गली में घूम रहे आवारा कुत्ते ने हमला कर बुरी तरह से नोचा, इलाज के आई सिविल अस्पताल
Ambala, Ambala | Mar 2, 2024 मनमोहन नगर में बुजुर्ग महिला पर गली में घूम रहे आवारा कुत्ते ने हमला कर बुरी तरह से नोंचा। बुजुर्ग महिला सुनीता ने बताया है कि वह आज सुबह 11 बजे किसी काम से घर से बाहर निकली थी, उसी समय गली में से एक आवारा कुत्ता आया जिसने उसकी टांग को जबड़े में ले लिया। बड़ी मुश्किल से वह कुत्ते के चंगुल से निकाली और उसके बाद अब अपना इलाज करवाने सिविल अस्पताल आई है।