अम्बाला: मोटर मार्केट में काम करते समय मैकेनिक के ऊपर गिरी वैन, घायल अवस्था में लाया गया शहर के सिविल अस्पताल; हुई मौत
Ambala, Ambala | Mar 2, 2024 मोटर मार्केट में काम करते समय मैकेनिक के ऊपर वैन गिर गई, घायल अवस्था में उसे उसका भाई शहर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। भाई ने बताया कि राजू जैक लगाकर वैन के नीचे काम कर रहा था। उसी समय आगे खड़े ट्रक के चालक ने ट्रक स्टार्ट करके बैक किया तो वैन के नीचे से लगा जैक हट गया और वन उसके ऊपर गिर गई। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।