अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर बरसात के मौसम में भी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं किसान
Ambala, Ambala | Mar 2, 2024 अंबाला में बीती रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है आज सुबह मूसलाधार बारिश के बाद भी किसान धरने पर डटे हुए दिखाई दिए। बरसात के मौसम के चलते अब किसानों ने बारिश से बचने के लिए इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। पॉलिथीन का इंतजाम किया जा रहा है जो टेंट पर लगाया जाएगा। फिलहाल किसान अपनी ट्रालियों में बैठे हुए हैं।