अम्बाला: सिविल अस्पताल के कर्मचारी की अस्पताल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Ambala, Ambala | Mar 2, 2024 अंबाला शहर के सिविल अस्पताल के बाहर खड़ी सिविल अस्पताल के कर्मचारी के मोटरसाइकिल किसी अज्ञात ने चोरी कर ली। यह घटना आज दोपहर की है जब कर्मचारी उमाकांत अपनी मोटरसाइकिल जूस की रेहड़ी पर खड़ी करके कुछ देर के लिए अंदर आया। जब वह वापस गया तो उसकी मोटरसाइकिल वहां पर नहीं थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।