अम्बाला: मटेहड़ी शेखां के पास सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को लाया गया शहर के सिविल अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Ambala, Ambala | Mar 2, 2024 नेशनल हाईवे 152 पर गांव मटेहड़ी शेखां के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। जिस एंबुलेंस के माध्यम से शहर के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं थाना नग्गल पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।