लखीसराय: एसडीपीओ ने अपने कार्यालय कक्ष में थानाध्यक्षों के साथ की बैठक
शनिवार को एसडीपीओ शिवम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में थानाध्यक्षों के साथ क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक की. जिसमें शराब की बरामद की एवं अपराधियों की धड़-पकड़ को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. जिस थाने में वारंटी एवं अपराधी की गिरफ्तारी का आंकड़ा कम पाया गया वहां इसे लेकर कार्रवाई तेज करने तथा कांवरिया की विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिया गया.