लखीसराय: KRK मैदान से बिहार राज्य मिड डे मील वर्क्स के बैनर तले मांगों को लेकर रसोईया ने किया पैदल मार्च,सरकार विरोधी लगाए नारे
के आर के मैदान से रसोइया संघ ने उचित मानदेय समेत अपने कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वे पैदल मार्च करते हुए नगर भ्रमण भी किया। प्रदर्शन कर रहे रसोइयों के नेता ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्य का निर्वाह पूरी निष्ठा से कर रहे हैं।लेकिन हमारी मांग की बात आती है तो सरकार बहरी हो जाती है।