लखीसराय: नरोत्तमपुर गांव से पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया
कजरा थाना की पुलिस ने नरोत्तमपुर गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले संजय सिंह के पुत्र NBW वारंटी नीतीश कुमार उर्फ मकुआ को गिरफ्तार किया है. कजरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि वर्ष 2020 के एक मामले में कोर्ट द्वारा नीतीश कुमार उर्फ मकुआ के खिलाफ NBW वारंट जारी किया गया था. जिसे गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेशी के लिए लखीसराय भेजा गया.