लखीसराय: सहमालपुर गांव नैना बगीचा से पुलिस ने 15 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
कजरा थाना की पुलिस ने सहमालपुर गांव नैना बगीचा से 15 लीटर महुआ शराब के साथ श्री किशुन कोरासी नयाटोला गांव के कार्तिक कोरा के पुत्र शराब तस्कर विनोद कोरा को गिरफ्तार किया है.मामले को लेकर SI अभिमन्यु कुमार के बयान पर कजरा थाना में कांड संख्या 77/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. शनिवार को पुलिस ने शराब तस्कर को पुलिस ने जेल भेज दिया है.