गोबिंदपुर राजनगर: जारकानी में ग्रामीणों ने खनन पट्टा का जोरदार विरोध किया, ग्रामसभा में लिया बड़ा फैसला
राजनगर प्रखंड के गम्हरिया पंचायत अंतर्गत जारकानी गांव में प्रस्तावित/संचालित खनन कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बुधवार को पारंपरिक ग्राम प्रधान सह माझी बाबा लाभों बास्के की अध्यक्षता में गांव में विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई। ग्रामसभा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल हुए और खनन पट्टा एवं खनन कार्य का एकजुट होकर विरोध किया