शिवहर: तरियानी थाना पुलिस ने कुशहर हाई स्कूल के पास से हथियार के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद शनिवार सुबह 9:30 बजे बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर कुशहर हाई स्कूल के पास वाहन चेकिंग के क्रम में हथियार के साथ तीन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. तीनों का नाम नस्सू आलम, मधु पासवान और मोहम्मद आलमगीर है. जिसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद की गई हैं. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।