शिवहर: बखाड़ चंडीहा व पुरनहिया थाने में बीडीओ और थानाध्यक्ष ने जरूरतमंदों के बीच कंबलों का किया वितरण
पछिया हवा के कारण जिला में कनकनी व ठंड का सितम लगातार जारी है. इसी दौरान पुरनहिया थाना अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह शनिवार सुबह 09:30 बजे बताया है कि पुरनहिया प्रखण्ड क्षेत्र के बखाड़ चंडीहा गाँव मे पहुँचकर 20 जरूरतमंदों के बीच कम्बल का बितरण किया गया है. उन्होंने ने बताया कि वही पुरनहिया थाना पर 15 जरूरतमंदों कुल 35 जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया है।