हुज़ूर: एयरपोर्ट रोड स्थित सूरज नगर कॉलोनी में एडवोकेट के घर बड़ी चोरी, नकाबपोश बदमाश CCTV में कैद
Huzur, Bhopal | Dec 29, 2025 भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित पॉश कॉलोनी सूरज नगर में वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव के घर चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना वाली रात परिवार इलाज के लिए इंदौर गया हुआ था। आठ नकाबपोश बदमाश लोडिंग वाहन से पहुंचे घर के कुत्तों को खाना देकर शांत किया और गेट व दीवार फांदकर अंदर घुस गए|