हुज़ूर: लंबाखेड़ा में तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत
Huzur, Bhopal | Dec 29, 2025 भोपाल के लांबाखेड़ा इलाके में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार युवक नीलेश रायकवार की एक एक्टिवा से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो गया|