हुज़ूर: भोपाल के सनराइज मैरिज गार्डन में प्रेमी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को बंधक बनाकर की मारपीट और फायरिंग
Huzur, Bhopal | Dec 29, 2025 भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित सनराइज मैरिज गार्डन में सनसनीखेज वारदात सामने आई। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती को उसके प्रेमी ने एक फ्लोर की बालकनी में बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की। आरोपी ने युवती को डराने के लिए पिस्टल से फायर भी किया हालांकि गोली उसे नहीं लगी|