बिंदकी: दरबेशाबाद के समीप रोड किनारे बिगड़ी खड़ी पिकअप के दो टायर खोलकर दूसरी पिकअप में ले जा रहे लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दरबेशाबाद के समीप पेट्रोल पंप के निकट मंगलवार व बुधवार की मध्य रात को एक बिगड़ी खड़ी पिकअप गाड़ी के दो टायर खोलकर दूसरी पिकअप गाड़ी में सवार लोग ले जा रहे थे। तभी बिगड़ी खड़ी गाड़ी के मालिक जा पहुंचे। टायर लेकर जा रहे लोग गाड़ी छोड़कर भाग निकले। बुधवार को दिन में 1 बजे पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।