चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि, अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।