माकड़ी: ग्राम करण्डी में हुए हत्या में मामले में थाना अनंतपुर पुलिस ने आरोपी को 24 घण्टों के अन्दर किया गिरफ्तार
मृतक धनीराम मरकाम रविवार की रात अपने परिचित के घर शादी में ग्राम करण्डी गया हुआ था।किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला कर घायल कर दिया और बेहोश अवस्था मे छोड़कर चला गया।घायल धनीराम की रायपुर अस्प्ताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।मर्ग रिपोर्ट के आधार पर अनंतपुर पुलिस ने जांच विवेचना कर हत्या के आरोपी कैलाश बघेल को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय के बाद जेल भेजा है।