खानपुर: परवन नदी के खाल में डूबे व्यक्ति का आज दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग, एसडीआरएफ की टीम का सर्च अभियान जारी
परवन नदी के खाल में डूबे व्यक्ति का आज दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला, SDRF की टीम का सर्च अभियान जारी है। सारोला कलां SHO बुद्धाराम चौधरी ने आज बुधवार को शाम 7 बजे के लगभग बताया कि आज SDRF की टीम द्वारा दिनभर चलाए गए तलाशी अभियान में भी पप्पू बेरवा का कोई सुराग नहीं मिला अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान रोक दिया गया है कल सुबह वापस से अभियान शुरू होगा ।