बांधा बांधा हो फलाने के! 😄❤️👍
विंध्य की अनोखी परंपरा: नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली यानी डिठोन की रात निभाई जाती हैं सदियों पुरानी लोकरीतियां
सीधी। विंध्य क्षेत्र अपनी अनूठी लोकसंस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां छोटी दीपावली को कई क्षेत्रों में डिठोन के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मनाई जाने वाली परंपराएं आज भी लोगों के लिए आकर्षण और उत्सुकता का विषय बनी हुई हैं।
विंध्य की इस परंपरा में महिलाएं और पुरुष उपवास रखते हैं। पूजा-अर्चना के बाद शकरकंद, गन्ना, सिंघाड़ा सहित मौसमी फल और अन्य पारंपरिक खाद्य पदार्थ पूजा के बाद प्रसाद के रूप में ग्रहण किए जाते हैं।
इस पर्व की सबसे रोचक परंपरा सुबह होने से पहले निभाई जाती है। लोग अपने रिश्ते और पारिवारिक परंपरा के अनुसार एक-दूसरे को हंसी-मजाक में गालियां देते हुए कहते हैं— बांधा बांधा हो फलाने के! यह लोकरीति क्षेत्र की अलग पहचान मानी जाती है।
वहीं घर में रखे बांस के बर्तनों को लकड़ी से पीटती हुई घर के प्रत्येक कमरे में जाती हैं और घर से दलिदर (दरिद्रता और नकारात्मकता का प्रतीक) बाहर निकालने की परंपरा निभाती हैं।
छोटी दीपावली पर घर में देशी तरीके से काजल बनाने की परंपरा भी प्रचलित है। इसे विशेष रूप से छोटे बच्चों की आंखों में लगाने के लिए तैयार किया जाता है।
कुछ स्थानीय मान्यताओं में यह भी कहा जाता है कि इस रात तंत्र-मंत्र और टोने-टोटके से जुड़ी गतिविधियां की जाती हैं। हालांकि ऐसी बातों की कोई प्रमाणित पुष्टि नहीं है, ये लोकविश्वास और जनश्रुतियों का हिस्सा हैं।
विंध्य की लोकसंस्कृति की यही खूबसूरती है कि यहां हर त्योहार के साथ कोई न कोई अनोखी परंपरा और उससे जुड़ी कहानी देखने-सुनने को मिलती है।
अब आप भी बताइए...
आपके गांव और क्षेत्र में डिठोन की रात कौन-कौन सी परंपराएं निभाई जाती हैं?
क्या आपके यहां भी सुबह होने से पहले कहा जाता है— बांधा बांधा हो फलाने के! 😄
अपनी जानकारी, अनुभव और बुजुर्गों से सुनी परंपराएं कमेंट में जरूर साझा करें, ताकि हमारी विंध्य की पुरानी लोकसंस्कृति आने वाली पीढ़ियों तक पहुंच सके।
तलाश न्यूज सीधी Pushpendra Kumar Vishwakarma Mukesh Chaturvedi Danik Bhaskar Collector Office Sidhi SP SIDHI Riti Pathak तेज बहादुर सिंह बीरबल न्यूज