लालबर्रा: हनुमान चौक मिरेगांव में भव्य महाप्रसाद वितरण व रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन
सिंहवाहिनी दुर्गा उत्सव समिति, हनुमान चौक, मिरेगांव द्वारा नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सप्तमी के शुभ अवसर (17 अक्टूबर) पर भवानी ट्रस्ट के सौजन्य से विशाल महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात, ग्रामीण बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारन