इटारसी: न्यास कॉलोनी, आजाद नगर में बन रहे EWS आवासों का पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
इटारसी के न्यास कॉलोनी और आजाद नगर में बन रहे ईडब्ल्यूएस आवासों का मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने निरीक्षण किया दरअसल इन क्षेत्रों में कुल 180 ईडब्ल्यूएस आवासों के निर्माण कार्य नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे है। इस दौरान गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के नगर पालिका अध्यक्ष ने निर्देश दिए।इस दौरान एई मीनाक्षी चौधरी, उपयंत्री रही।