रामगढ़: बाम्बोली में चोर गैंग सक्रिय, जेजेएम की बोरवेल से स्टार्टर और कॉपर वायर चोरी, दो महीने पहले सरपंच के घर हुई थी बड़ी चोरी
Ramgarh, Alwar | Nov 12, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के बाम्बोली गांव में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। अज्ञात चोरों ने बुधवार रात जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजना के तहत पानी की टंकी के पास लगी बोरवेल को निशाना बनाया। चोर बोरवेल का स्टार्टर और उसमें लगी कॉपर वायर चोरी कर ले गए।