श्योपुर: कलेक्ट्रेट में हुई समय सीमा की बैठक, जिला पंचायत सीईओ ने कहा- नदियों के जल स्तर पर सतत निगरानी बनाए रखें
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को दोपहर 3 बजे आयोजित समय सीमा की बैठक में सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने निर्देश दिये कि पार्वती, चंबल नदियों के जलस्तर पर निगरानी रखी जाये तथा बाढ आपदा प्रबंधन को लेकर कलेक्ट्रेट में स्थापित जिला स्तरीय कन्ट्रोलरूम को तत्काल सूचना दी जायें।