श्योपुर: ''दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे''- चौहान, भाजपा कार्यालय पर डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया
श्योपुर। शहर के शिवपुरी रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आज सोमवार को दोपहर 1 बजे भाजपा के पितृ पुरूष डाॅ श्यामप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बृजराज सिंह चैहान मौजूद रहे।