श्योपुर: प्रेमसर गांव के समीप अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसा ओवरलोड ट्रक, मकान की दीवार ढही
श्योपुर। श्योपुर-खातौली हाईवे पर प्रेमसर गांव के पास रविवार-सोमवार की रात्रि 3 बजे एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। कोटा से श्योपुर की ओर आ रहा ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे बने मकान से टकरा गया इस हादसे में मकान को नुकसान पहुंचा तो वहीं सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे टूटकर गिर गए।