श्योपुर: ज़िले में लगातार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त; मुख्य बाजार में दुकानों में भरा पानी, नगर पालिका के दावों की खुली पोल
श्योपुर। शहर में बारिश पूर्व नाला सफाई का कार्य पूर्ण करने का दावा करने वाली नगर पालिका की पोल सोमवार को दोपहर 12 बजे खुलती नजर आई, जब तेज बारिश से शहर के मैन बाजार, चूड़ी बाजार, सब्जी मंडी सहित कई इलाको में पानी का जलभराव हो गया।