श्योपुर: कांग्रेस ने अम्बेडकर प्रतिमा के सामने किया संविधान सत्याग्रह, दलित बस्तियों में की परिचर्चा
श्योपुर। शहर के वार्ड 11 में स्थित अम्बेडकर बस्ती में बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने सोमवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कांग्रेस कमेटी ने संविधान सत्याग्रह करते हुए दलित बस्तियों में परिचर्चा का आयोजन किया, जिसमें ग्वालियर में बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाते हुए चैपाल चर्चा की।