श्योपुर: श्रीगिर्राज जी की पैदल यात्रा 20 जुलाई को, बैठक में नवीन कार्यकारिणी गठित
श्योपुर। शहर के श्रीहजारेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में सोमवार को शाम 5 बजे श्रीगिर्राजधरण मित्र मंडल की बैठक का आयोजन मोहनलाल सुमन की अध्यक्षता में किया गया जिसमें 17वीं गिर्राज जी की पैदल यात्रा को लेकर कार्य योजना तैयार की गई एवं नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।