आंवला: आंवला के बिशारतगंज में सीसी रोड विवाद के चलते युवक पर जानलेवा हमला, मसाला न डालने पर हुआ विवाद, एसडीएम से की गई शिकायत
आंवला तहसील के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के निवासी राम प्रसाद ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे एसडीएम को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने जानलेवा हमला कर लहूलुहान करने और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने समेत कई आरोप लगाए हैं।