चास: चास के महापौर भोलू पासवान बांधगोडा में अटल क्लिनिक का निरीक्षण करने पहुंचे
Chas, Bokaro | Jun 2, 2026 बोकारो जिले के चास नगर निगम के महापौर भोलू पासवान ने मंगलवार को बांधगोडा स्थित अटल क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया।समय तीन बजे उन्होंने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। महापौर ने स्वास्थ्य कर्मियों से ओपीडी और टीकाकरण की दैनिक रिपोर्ट ली।