चाचौड़ा: परेवा गांव में सरकारी स्कूल के सामने जुआ खेलते 4 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने ₹4,500 नगदी की जब्त
Chachaura, Guna | Nov 11, 2026 गुना में चाचौड़ा थाना के परेवा गांव में जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। 11 नवंबर को थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया, 10 नवंबर रात सूचना पर घेराबंदी कर परेवा गांव में सरकारी स्कूल के सामने जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से ₹4,500 नगदी, ताश की गड्डी जप्त की है। जुआ एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।