टीकमगढ़: तालमऊ गांव में बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के तालमऊ गांव में एक वृद्ध महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। घायल वृद्ध महिला का नाम बैनी बाई अहिरवार निवासी तालमऊ बताया गया है। महिला के परिजन ने बताया कि महिला गांव में चक्की से गेहूं पिसवाकर अपने घर की ओर वापस आ रही थी, रास्ते में गांव में उसे एक बाइक चालक ने टक्कर मार जिससे वह घायल हो गई।