टीकमगढ़: विंध्यवासिनी मंदिर के समीप सड़क हादसे में एक महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले की विंध्यवासिनी मंदिर के पास शनिवार को एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। घायल महिला का नाम देव कुशवाहा निवासी भेलसी गांव बताया गया है। महिला अपने परिजन के साथ बाइक से करी गांव से अपने घर की ओर आ रही थी, रास्ते में विंध्यवासिनी मंदिर के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई।