टीकमगढ़: टीकमगढ़ में महिला थाना पुलिस ने परिवार के सदस्यों की काउंसलिंग कर आपसी समन्वय स्थापित किया, परिवार टूटने से बचा
महिला फरियादी राजदा बानो ने 7 फरवरी को अपने पति और ससुराल वालों की विरोध में रिपोर्ट करने हेतु पुलिस अधीक्षक के समक्ष आवेदन दिया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़िता का परिवार जोड़ने के उद्देश्य से उसे काउंसलिंग हेतु महिला थाना भेजा गया था। महिला थाना पुलिस में परिवार के सदस्यों की काउंसलिंग कर आपकी समन्वय स्थापित कर परिवार को टूटने से बचाया गया।