टीकमगढ़: गुड़ा भदौरा गांव के समीप सड़क हादसे में एक महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
गुड़ा भदौरा गांव के पास शनिवार को एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। जशोदा यादव निवासी अस्तोन बताया गया है। महिला के परिजन ने बताया कि महिला अपने देवर के साथ बाइक से मैंदवारा गांव से अपने गांव की ओर वापस जा रही थी, रास्ते में गुड़ा भदौरा गांव के पास अचानक उनकी बाइक का नियंत्रित हो गई और महिला बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई।