टीकमगढ़: बम्होरी बराना गांव में ई-रिक्शा की टक्कर से महिला घायल, 108 एंबुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया
बम्होरी बराना गांव में एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। घायल महिला का नाम मुकु अहिरवार निवासी बम्होरी बराना गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला घर से पैदल बाजार जा रही थी रास्ते में उसे एक ई रिक्शा ने टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई।108 एंबुलेंस द्वारा घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।