दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की ठोकर से साइकिल सवार की मौत; परिवार में मचा कोहराम
शिवहर : जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के सोनबरसा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जलावन लेकर साइकिल से घर लौट रहे करीब 40 वर्षीय मोहम्मद अली मियां को एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान पहाड़पुर निवासी मोहम्मद अली मियां (40 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके भाई मोहम्मद सलीम ने मौत की पुष्टि की है।
घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है, वहीं गांव में शोक की लहर है।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamacher11 #foryoupageシ
#Sheohar #Tariani #RoadAccident #BiharNews #SheoharNews
Madhepura, Madhepura | Nov 11, 2026