खींवसर: डेहरू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 68वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, नागौर सांसद रहे मौजूद
खींवसर के डेहरू गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 68वी जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ। इस दौरान जिले भर की कई टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं प्रतियोगिता के शुभारंभ में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मुख्य अतिथि के तौर पर रहे। इस दौरान आयोजित समिति द्वारा नागौर सांसद का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।