कोल: दादों में सिपाही ने कवरेज कर रहे पत्रकार के मोबाइल में डंडा मारकर तोड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Koil, Aligarh | Feb 18, 2025 दांदों में एक सिपाही ने कवरेज कर रहे पत्रकार के मोबाइल में डंडा मार दिया। इस दौरान पत्रकार के हाथ में डंडा लगने से चोट लग गई और मोबाइल भी टूट गया है। स्थानीय व निजी संस्था का पत्रकार सोमवार रात कवरेज कर रहा था। इस दौरान सिपाही बौखला गया और पत्रकार के हाथ में डंडा मार दिया। इस दौरान घटना मोबाइल के कमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।