Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
Sambalpur
newsdidwana
रीको एरिया में कबाड़ के ढेर में लगी भीषण आग, नगर परिषद की दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Didwana, Nagaur
| Nov 2, 2026
MORE NEWS
*पंचायत चुनाव को लेकर SP डॉ. प्यारे लाल शिवरान एक्शन मोड में, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को दी सख्त हिदायतें* *निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करना जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता* पंचायतीराज चुनाव के तृतीय चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न करवाने के लिए *जिला पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन डॉ. प्यारे लाल शिवरान (IPS* ने रविवार को पुलिस लाइन परिसर डीडवाना में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संपर्क सभा एवं चुनाव ड्यूटी ब्रीफिंग आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा चुनाव ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। ▪️ व्यापक स्तर पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की सहभागिता:- सायं 04:00 बजे आयोजित ब्रीफिंग में जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी, तृतीय चरण के चुनाव में नियुक्त सुपरवाइजरी ऑफिसर्स एवं सहायक सुपरवाइजरी ऑफिसर्स अपने-अपने पुलिस जाप्ते सहित उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मोबाइल पार्टी प्रभारी एवं पुलिस मुख्यालय पर उपस्थित पुलिस जाप्ता भी ब्रीफिंग में शामिल हुआ। ▪️ चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस बल को किया रवाना:- पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल पार्टियों एवं चुनाव ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके निर्धारित दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा मोबाइल पार्टियों को चुनाव ड्यूटी हेतु रवाना किया गया। ▪️ निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव पर विशेष जोर:- पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव ड्यूटी के दौरान प्रत्येक पुलिसकर्मी पूर्ण निष्पक्षता, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करेगा। किसी भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी अथवा व्यक्ति के प्रति पक्षपातपूर्ण व्यवहार नहीं किया जाएगा। ▪️ संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी:- संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों तथा पूर्व में चुनाव संबंधी विवाद वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरते हुए वहां पर पर्याप्त पुलिस जाप्ता नियोजित किया गया है एवं प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि मतदाता बिना किसी भय अथवा दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। ▪️ असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई:- चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों एवं शांति भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध शराब, हथियारों, मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने पर जोर दिया गया। *आदर्श आचार संहिता की पालना:-* पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (IPS) ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। सभी राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के साथ समान एवं निष्पक्ष व्यवहार रखा जाए तथा किसी भी प्रकार के पक्षपातपूर्ण आचरण से बचा जाए। ▪️ *मतदाताओं को प्रलोभन एवं प्रभावित करने वालों पर निगरानी:-* चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने, प्रलोभन देने, अवैध शराब एवं धन वितरण करने तथा जाति-धर्म के आधार पर वैमनस्य फैलाकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रयासों पर सतत निगरानी रखी जाए। ऐसे मामलों की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर:-* सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों, भ्रामक एवं भड़काऊ सूचनाओं पर सतत निगरानी रखने तथा ऐसी सूचनाओं के माध्यम से चुनावी माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ▪️ त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया एवं बेहतर समन्वय:- मतदान दिवस पर पुलिस कंट्रोल रूम, वायरलेस संचार व्यवस्था एवं मोबाइल पार्टियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। *पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने* कहा कि पंचायत चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। प्रत्येक मतदाता को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान का अवसर मिलना चाहिए। चुनाव ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही, पक्षपात अथवा अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। जिला पुलिस डीडवाना-कुचामन द्वारा पंचायतीराज चुनाव के तृतीय चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, प्रभावी पुलिस निगरानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र सुनिश्चित किया गया है। जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
Didwana, Nagaur | Nov 2, 2026
रीको एरिया में कबाड़ के ढेर में लगी भीषण आग, नगर परिषद की दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Didwana, Nagaur | Nov 2, 2026
रीको एरिया में कबाड़ के ढेर में लगी भीषण आग, नगर परिषद की दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Didwana, Nagaur | Nov 2, 2026
#सेवा_में_108_कुंडीय_रुद्र_महायज्ञ_सहित_धार्मिक_आयोजन_का #भव्य_आयोजन_4_नवंबर_को_होगा_समापन #sewa #me #108 #kundiy #rudhard #mahayagay #sahit #dharmik #aayojan #ka #bhavay #aayojan #char #numbar #ko #hoga #samapan #news #didwanajila
Didwana, Nagaur | Nov 2, 2026
#कलेक्टर_कार्यालय_के_पास_अनियंत्रित_होकर_पलटा_सीमेंट_से #भरा_ट्रोला_टला_बड़ा_हादसा_नहीं_हुई_कोई_जनहानि #collctor #karyalay #ke #pass #aniyantrit #hokar #palta #cement #se #bhara #trola #tla #bad #hadsa #nahi #hui #koi #janhani #news #didwanajila
Didwana, Nagaur | Nov 2, 2026
#झब्बरसिंहजी_की_ढाणी_में_पुलो_के_ढेर_में_लगी_भीषण_आग, #दमकल_ने_पाया_काबू_किसान_को_हुआ_नुकसान #jhabbarsingh #ji #ki #dhani #me #pulo #ke #dher #me #lagi #aag #bhishan #aag #damkal #ne #paya #kabu #kisan #ko #huaa #nuksan #news #didwanajila
Didwana, Nagaur | Nov 2, 2026
#रीको_एरिया_में_कबाड़_के_ढेर_में_लगी_भीषण_आग_नगर #परिषद_की_दमकलों_ने_कड़ी_मशक्कत_के_बाद_पाया_काबू #ricoo #ariya #me #kabad #ke #dher #me #lagi #bhishan #aag #nagar #parishad #ki #damkalo #ne #kadi #mashakkat #ke #baad #paya #kabu #news #didwanajila
Didwana, Nagaur | Nov 2, 2026
लोह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' युवाओं अधिकारियों ने ली देश सेवा स्वच्छता की शपथ
Didwana, Nagaur | Oct 31, 2026
रीको एरिया में कबाड़ के ढेर में लगी भीषण आग, नगर परिषद की दमकलों ने... - Didwana News