पटना ग्रामीण: पटना: विधान परिषद में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में राज्यपाल और डिप्टी सीएम हुए शामिल
बुधवार की संध्या 4 बजे विधान परिषद उप सभागार पटना में आयोजित पुस्तक विमोचन सह प्रशिक्षण यात्रा कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान साहब के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सम्मिलित हुए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. उषा विद्यार्थी द्वारा लिखित पुस्तक "महिलाओं की राजनीति पाठशाला" का भव्य विमोचन किया गया।