दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर अभाना के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, घायलों को जिला अस्पताल कराया गया रेफर
दमोह। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे अभाना के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार 2 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक मदद के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस घायलों की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।
Damoh, Damoh | Jun 25, 2026