सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली यह तस्वीर पलवल के हुडा सेक्टर 2 में दिखाई दी।
जहां मात्र 5 साल की मासूम लड़की अपना और अपने परिवार का पेट पालने की जद्दोजहद में में सड़कों पर कूड़ा करकट बीन रही है। केवल 7 नहीं 17 पीढियों के लिए दूसरों का *हक मारकर* धन बटोरने वालों को सोचना चाहिए देश की आजादी का पर्व झंडा फहराने और राष्ट्रगान गाने से पूरा नहीं होगा।
देश की आजादी के 80 वर्ष बाद भी अगर 5 साल की मासूम कूड़ा बीन रही है तो सवाल उस बच्ची और उसके पेरेंट्स से नहीं -देश के कथित अमीरों से है, हम सभी से है। जय हिंद।
Palwal, Palwal | Aug 14, 2026