गिरिडीह: गिरिडीह जिला प्रशासन और द नुडगी संस्था ने गांडेय मुख्यालय में इनसाईट प्रोग्राम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया
जिला प्रशासन, गिरिडीह एवं द नुडगी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गांडेय प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को 12 बजे इनसाईट प्रोग्राम के तहत उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन एव संस्था के सहयोग से करीब 100 लाभुकों के बीच चश्मे का वितरण किया गया।